Chhath 2024: दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, मनीष सिसोदिया ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, मनीष सिसोदिया ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में आज छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक हजार से ज्यादा छठ घाट तैयार किए हैं, ताकि लोग इस महापर्व को श्रद्धापूर्वक मनाकर पूजा-अर्चना कर सकें। लाखों लोग जो पूर्वांचल क्षेत्र से हैं, वे दिल्ली में आकर इस पर्व में भाग ले रहे हैं। आज डूबते हुए सूरज को अरग देने के बाद कल उगते हुए सूरज को अरग देकर इस तीन दिन की कठिन तपस्या का समापन होगा।

इस खास मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा के वेस्ट विनोद नगर में श्रद्धालुओं के बीच छठ घाट पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छठ महापर्व दिल्ली और हिंदुस्तान की आध्यात्मिक धरोहर का एक अहम हिस्सा है। इस दिन लाखों महिलाएं तीन दिन की कठिन तपस्या के बाद डूबते और उगते सूरज को अरग देकर इस महापर्व को मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन तपस्या में जितनी अधिक सुविधाएं सरकार दे सकती है, वह देती है।

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने महान लोकगीत गायिका शारदा सिंहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शारदा सिंहा जी सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि छठ मैया के गीतों के जरिए इस पर्व की रंगत बढ़ाने वाली महान गायिका थीं। हालांकि वह आज शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img