NPCL Consumer Fortnight: ग्रेटर नोएडा में उपभोक्ता पखवाड़ा शुरू, ऑनलाइन बिजली सेवाओं के प्रति घर-घर किया जाएगा जागरूक

NPCL Consumer Fortnight: ग्रेटर नोएडा में उपभोक्ता पखवाड़ा शुरू, ऑनलाइन बिजली सेवाओं के प्रति घर-घर किया जाएगा जागरूक

नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने, उनका समाधान करने और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय ‘उपभोक्ता पखवाड़ा’ शुरू किया है। ‘संवाद, समाधान और सम्मान’ की अवधारणा पर आधारित यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देने के साथ समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले जिम्मेदार ग्रामीण उपभोक्ताओं को उपहार कूपन देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा के मुताबिक उपभोक्ता पखवाड़े की शुरुआत शहर की 46 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद से की गई। कार्यक्रम में बीटा-1, सिग्मा-2, ओमिक्रॉन-1 और 2, चाई-4, ज्यू-2, गामा-2 तथा डेल्टा-1, 2 और 3 समेत विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

संवाद के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, विद्युत बुनियादी ढांचे और उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों को एनपीसीएल अधिकारियों के सामने रखा। कंपनी के वितरण परिचालन प्रमुख सुबोध त्यागी और वाणिज्य प्रमुख प्रवीण गोयल ने प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

एनपीसीएल के अनुसार पखवाड़े का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को ऐसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देना भी है, जिनका इस्तेमाल कर वे घर बैठे बिजली से संबंधित कई काम पूरे कर सकते हैं। अभियान के दौरान कंपनी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को इन सेवाओं के इस्तेमाल की प्रक्रिया के बारे में बताएंगी।

उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप सहायता सेवा, ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान और नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल आवेदन जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। एनपीसीएल का प्रयास है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करें, जिससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कंपनी के कार्यालयों में न जाना पड़े।

पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए विशेष पहल भी की गई है। समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले जिम्मेदार ग्रामीण उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। एनपीसीएल के मुताबिक चयनित उपभोक्ताओं को एक हजार से दो हजार रुपये तक के गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे।

अभियान के दौरान एनपीसीएल की टीमें उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी लेंगी। कंपनी का कहना है कि उपभोक्ता पखवाड़े के माध्यम से बिजली सेवाओं से संबंधित संवाद बढ़ाने, शिकायतों के समाधान और डिजिटल सुविधाओं के अधिक इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img