Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: मोठूका में कूड़ा प्लांट का विरोध, मंत्री राजेश नागर बोले – “ग्रामीण नहीं चाहेंगे तो प्लांट नहीं बनेगा”

Faridabad
Faridabad: मोठूका में कूड़ा प्लांट का विरोध, मंत्री राजेश नागर बोले – “ग्रामीण नहीं चाहेंगे तो प्लांट नहीं बनेगा”

Faridabad: मोठूका में कूड़ा प्लांट का विरोध, मंत्री राजेश नागर बोले – “ग्रामीण नहीं चाहेंगे तो प्लांट नहीं बनेगा”

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad:  हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मोठूका गांव में प्रस्तावित कूड़ा प्लांट को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज धरने पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की। नागर ने एनटीपीसी और निगम अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रजेंटेशन दिखाया, जिसमें कचरे से कोयला बनाने की प्रक्रिया को समझाया गया। मंत्री राजेश नागर ने कहा, “अगर ग्रामीण नहीं चाहते हैं तो मोठूका में प्लांट नहीं बनाया जाएगा। जनता की मांग के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्लांट के लिए किसी अन्य स्थान की संभावना तलाशें। हम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे।”

Faridabad:  एनटीपीसी और निगम अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के दौरान बताया कि इस प्रक्रिया में बिना किसी प्रदूषण के कोयला बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, ग्रामीणों की चिंताओं को देखते हुए मंत्री नागर ने भरोसा दिलाया कि अगर मोठूका में सहमति नहीं बनती है तो प्लांट किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाएगा। राजेश नागर ने कहा, “हम जनता के साथ हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मैं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा और मुझे विश्वास है कि फैसला ग्रामीणों के हित में लिया जाएगा।” अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि यदि अन्य स्थान पर उपयुक्त भूमि मिलती है तो प्लांट वहीं स्थापित किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें