Noida Viral Video: सेक्टर-18 में बोनट पर दो युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार, सड़क पर टला बड़ा हादसा

Noida Viral Video: सेक्टर-18 में बोनट पर दो युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार, सड़क पर टला बड़ा हादसा

नोएडा के सेक्टर-18 मार्केट के सामने व्यस्त सड़क पर एक कैब चालक द्वारा दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने का मामला सामने आया है। घटना का करीब आठ सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक कार के बोनट पर लटके हुए खुद को संभालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि चालक कार रोकने के बजाय उसे तेजी से आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में कार के बोनट पर लटके दोनों युवकों के आसपास से कई वाहन गुजरते दिखाई देते हैं। अचानक हुई इस घटना के कारण सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ती है। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनती नजर आती है। इसके बावजूद कार चालक अन्य वाहनों के बीच से तेजी से निकलता हुआ आगे बढ़ जाता है। घटना के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद नंबर की कार को सीज कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यस्त बाजार के सामने इस तरह वाहन चलाए जाने की घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि, फिलहाल विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और घटना के समय वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img