Greater Noida Foreign National Arrest: यीडा सोसाइटी के पास से नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा नहीं मिले

Greater Noida Foreign National Arrest: यीडा सोसाइटी के पास से नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा नहीं मिले

ग्रेटर नोएडा में दनकौर पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्लूखेड़ा गांव में यीडा सोसाइटी के पास एक विदेशी मूल का व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति से पूछताछ की। आरोपी की पहचान डेसमंड के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया के लागोस का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी से भारत में प्रवेश और यहां रहने से संबंधित पासपोर्ट, वीजा तथा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि, वह आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। मामले में पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img