Noida: नोएडा में स्कूटी सवार पिता की पिटाई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO और जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ीं

Noida: नोएडा में स्कूटी सवार पिता की पिटाई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO और जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ीं

नोएडा के चिपियाना बुजुर्ग में स्कूटी सवार व्यक्ति के साथ मारपीट और नाबालिग किशोरियों से अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं।

जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी भांजियों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी की हल्की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चिपियाना बुजुर्ग निवासी आकाश शर्मा और प्रिंस समेत चार लोगों ने स्कूटी सवार व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां भी आरोपियों ने डंडों से हमला कर पीड़ित को बुरी तरह पीटा। जब पीड़ित की पत्नी उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और मौजूद नाबालिग लड़कियों से भी अभद्रता की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। शुरुआत में पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन वीडियो सामने आने और अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी आकाश और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img