Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida Traffic Advisory: एयरपोर्ट उद्घाटन पर 16 घंटे बंद रहेंगे मालवाहक वाहन

Noida Traffic Advisory: एयरपोर्ट उद्घाटन पर 16 घंटे बंद रहेंगे मालवाहक वाहन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार शनिवार को नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे सहित एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। यह प्रतिबंध सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक, यानी करीब 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू रखा जा सके।

यातायात पुलिस ने एयरपोर्ट उद्घाटन में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष रूट और डायवर्जन प्लान तैयार किया है। नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को गलगोटिया कट से उतारकर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से यू-टर्न लेने के बाद एनएसजी गोलचक्कर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 60 मीटर रोड से गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद फलैदा कट, नगला कंचन तिराहा और दयानतपुर इंटरचेंज के नीचे से होते हुए रनहेरा पुलिस चौकी के सामने बनाए गए अस्थायी गेट से प्रवेश दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। इन वाहनों को परी चौक से पी-3 गोलचक्कर होते हुए होंडा चौक और फिर पुस्ता तिराहा से गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहां से 60 मीटर रोड के जरिए फलैदा कट और नगला कंचन तिराहा से दयानतपुर इंटरचेंज पहुंचकर अस्थायी गेट से प्रवेश मिलेगा।

दनकौर, रोनीजा और रबूपुरा क्षेत्र से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड के जरिए फलैदा कट से तिरथली चौराहा होते हुए दयानतपुर इंटरचेंज के नीचे और फिर नहर की पटरी से सिवारा पुलिया के पास बनाए गए अस्थायी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं जेवर कस्बे की ओर से आने वाले वाहनों को साबौता अंडरपास से किशोरपुर गेट के जरिए एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश मिलेगा।

अन्य जिलों से आने वाले लोगों के लिए भी विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है। मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सिरसा टोल उतरकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पार्किंग स्थलों तक पहुंचेंगे। मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर टोल पार करने के बाद जेवर कट से उतरकर किशोरपुर गेट से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं हापुड़, बुलंदशहर और खुर्जा क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में एंट्री दी जाएगी।

वीआईपी, मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अलग प्रवेश व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और वीआईपी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट इंटरचेंज पर उतरकर निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे, जहां से शटल सेवा के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन किशोरपुर गेट से प्रवेश करेंगे, जबकि प्रशासनिक बसों के लिए दयानतपुर मार्ग तय किया गया है।

मालवाहक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जेवर-टप्पल मार्ग, खुर्जा, सिकंदराबाद, ककोड़ और आगरा की ओर से आने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव न पड़े। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें। इस बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें