Noida Drug Bust: नोएडा पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

Noida Drug Bust: नोएडा पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा और चरस की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुभम नाम के एक शातिर तस्कर को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम पहाड़ी इलाकों से चरस मंगवाकर नोएडा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

वह खास तौर पर स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में यह नशीला पदार्थ बेचता था, जिससे युवाओं को नशे की लत लगाई जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है ताकि सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। इस कार्रवाई को लेकर एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन सुमित कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस टीम लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर रखे हुए है और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नोएडा पुलिस ने यह भी अपील की है कि लोग ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे की इस बुराई से बचाया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img