Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Summer Vacation Order: गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के बाहर जाने पर रोक, बिना अनुमति कार्रवाई तय

Summer Vacation Order: गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के बाहर जाने पर रोक, बिना अनुमति कार्रवाई तय

Noida में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों के जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कोई भी शिक्षक जनपद छोड़कर बाहर नहीं जा सकेगा।

यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि गर्मी की छुट्टियों के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। प्रशासन को इन परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त शिक्षकों की आवश्यकता होगी।

आगामी परीक्षाओं में लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई को एक पाली में, आईएएस प्रवेश परीक्षा 24 मई को दो पालियों में, बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में होगी।

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को एक पाली में आयोजित की जाएगी, जबकि यूपीटीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि किसी शिक्षक को आवश्यक कार्य के कारण बाहर जाना है, तो उसे पहले विभाग से लिखित अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति जिले से बाहर जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश सभी माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों पर लागू होगा और इसका उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखना है।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें