Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Luxury Tour Scam Busted: लग्जरी टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Luxury Tour Scam Busted: लग्जरी टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Noida में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी टूर पैकेज के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में तीन कंपनी निदेशकों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान खान, अभय कुमार और शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह गिरोह “रेंजर्स क्लब” नाम की कंपनी के जरिए काम करता था और खुद को बड़ी ट्रैवल एजेंसी बताकर लोगों को सस्ते और लग्जरी टूर पैकेज का लालच देता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देश के विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक लोगों से लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मॉल-होटल में लगाए गए प्रमोशनल स्टॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।

झांसा देने के लिए आरोपी दावा करते थे कि उनकी कंपनी पर्यटन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। वे फर्जी आईडी कार्ड, नकली मोहरें और फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों को भरोसे में लेते थे। ग्राहकों को कम कीमत में विदेश यात्रा, फाइव स्टार होटल, फ्लाइट टिकट और फ्री हॉलीडे जैसी सुविधाओं का लालच दिया जाता था।

जैसे ही कोई ग्राहक रुचि दिखाता, उसे ऑफिस बुलाकर आकर्षक प्रेजेंटेशन दिया जाता और तुरंत भुगतान का दबाव बनाया जाता। कई मामलों में भुगतान के बाद न तो टिकट बुक किए गए और न ही होटल की सुविधा दी गई। शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारी संपर्क बंद कर देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें पर्यटन मंत्रालय के नाम पर बनाए गए 3 फर्जी आईकार्ड, 180 विजिटिंग कार्ड, 14 नकली मोहरें, 15 फर्जी एमओयू दस्तावेज, 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और 7,100 रुपये नकद शामिल हैं।

तीनों आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक तक है और ये अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी टूर पैकेज को बुक करने से पहले कंपनी की वैधता, GST नंबर और सरकारी मान्यता की पूरी जांच करें और अत्यधिक सस्ते ऑफर्स से सावधान रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें