Noida Suicide Case: नोएडा में कैब चालक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

Noida Suicide Case: नोएडा में कैब चालक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

नोएडा। शहर के होशियारपुर गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय कैब चालक ने चार मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी राहुल चौहान के रूप में हुई है। वह पिछले आठ वर्षों से अपने परिवार के साथ होशियारपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसीपी ट्विंकल जैन के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे राहुल अपने किराये के चार मंजिला मकान की छत पर गया और अचानक नीचे कूद गया। गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो राहुल गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने राहुल का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, जिस बिल्डिंग की छत से वह कूदा, उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कैब चलाकर पूरे परिवार का खर्च उठाता था। पड़ोसियों के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी बहन ने प्रेम विवाह किया था, जिससे राहुल नाराज था और परिवार में इसको लेकर कई बार बहस हुई थी। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि राहुल मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जिसने परिवार के लिए अपनी नौकरी और जिम्मेदारियों को हमेशा प्राथमिकता दी। उसकी अचानक मौत से परिवार और मोहल्ले में गहरा शोक छा गया है। मंगलवार को परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img