Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida UP Diwas: नोएडा शिल्पहाट सेक्टर 33 में भव्य यूपी दिवस कार्यक्रम, विकास और आत्मनिर्भरता का संदेश

UP Diwas Noida, Uttar Pradesh Diwas celebration, Noida Shilp Haat event

Noida UP Diwas: नोएडा शिल्पहाट सेक्टर 33 में भव्य यूपी दिवस कार्यक्रम, विकास और आत्मनिर्भरता का संदेश

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के शिल्पहाट सेक्टर-33 में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच पर दादरी विधायक, एमएलसी, पुलिस आयुक्त सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्रों को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंची। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य कर रहे युवाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया और रोजगार सृजन करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान सशक्त महिलाओं के योगदान को भी सराहा गया और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विकास योजनाओं पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। आयोजन में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली और रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। शिल्पहाट में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी से उत्सव जैसा माहौल बना रहा और यूपी दिवस कार्यक्रम ने विकास, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश दिया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और ऐसे आयोजन समाज को एकजुट कर सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें