Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

Noida Park Body: नोएडा के सेक्टर-69 स्थित पार्क में पेड़ से लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव

Noida Park Body: नोएडा के सेक्टर-69 स्थित पार्क में पेड़ से लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव

नोएडा के सेक्टर-69 स्थित एक पार्क में 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने शव देखकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान की कार्रवाई शुरू की।

आसपास पूछताछ के बाद मृतक की पहचान प्रभाकर, पुत्र राम किशन लाल, के रूप में हुई। वह गढ़ी गोलचक्कर के पास रहता था और मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी था। पुलिस के अनुसार प्रभाकर मजदूरी करता था और उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि गले पर रस्सी के निशान पाए गए। फंदे से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि प्रभाकर कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान बताया जा रहा था। जांच टीम ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है और संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें