Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 24 में गैंगस्टर का खौफ, प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Delhi Crime Rohini Firing

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 24 में गैंगस्टर का खौफ, प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के रोहिणी जिले के सेक्टर 24 इलाके में बदमाशों के हौसले एक बार फिर खुलेआम नजर आए, जब बाइक सवार तीन हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी एक कार को गोलियों से छलनी कर दिया। 2 जनवरी 2026 की शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाते हुए दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए। अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलियों के निशान और खोखे मौके पर खौफनाक मंजर बयां कर रहे थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार कार मालिक को इससे पहले कई बार धमकी भरे फोन कॉल आए थे। एक अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले शख्स ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए मोटी रकम की मांग की थी और पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने उस समय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन अब जब रंगदारी की मांग पूरी नहीं हुई तो बदमाशों ने डर फैलाने के इरादे से सीधे उसके घर के बाहर हमला करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।

डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन ने बताया कि शाम 5 बजकर 23 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल मिली थी, जिसमें एक बिजनेसमैन को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की जानकारी दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं और यह मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे किसी नामचीन गैंगस्टर का हाथ हो सकता है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें