Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Noida School Assault Case: छात्र की पिटाई के आरोप में बच्चों और स्कूल प्रबंधन पर केस

Noida School Assault Case: छात्र की पिटाई के आरोप में बच्चों और स्कूल प्रबंधन पर केस

नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में कई बच्चों ने छात्र को फर्श पर गिराकर बुरी तरह पीटा। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पिता की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने अज्ञात छात्रों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-61 के रॉयल गार्डन एस्टेट निवासी चिराग ढिंगरा का बेटा निष्कर्ष ढिंगरा ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। चिराग ने पुलिस को बताया कि वह बीते 27 अक्तूबर की सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर आए थे।

स्कूल का समय 7:45 मिनट से निर्धारित है। कुछ देर बाद ही बच्चा घर लौट आया। उसने बताया कि कक्षा के कुछ बच्चों और दूसरी कक्षा के छात्रों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। बच्चे ने मारपीट के दौरान काफी दर्द होने की बात बताई। उसके शरीर पर चोटें भी थीं। बेटे की शिकायत के बाद पिता चिराग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर घटना की जानकारी मांगी और सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। आरोप है कि कक्षा अध्यापक, कोऑर्डिनेटर, वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल ने सुबह से शाम तक फुटेज दिखाने में टालमटोल की। काफी प्रयास के बाद उन्हें फुटेज दिखाई गई, लेकिन इससे पहले मोबाइल फोन बाहर रखने की शर्त रखी गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्हें करीब 20 से 30 मिनट की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग दिखाई गई, जिसमें बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चे को सुबह 7:40 बजे स्कूल छोड़ा गया, जबकि कक्षा में शिक्षिका सुबह 8:05 बजे पहुंचती हैं। इस बीच बच्चों की निगरानी कौन कर रहा था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है। फेज तीन थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर स्कूल के बच्चों और प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें अज्ञात छात्रों और स्कूल प्रबंधन को आरोपी बनाया गया है। पिता ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और संबंधित सीसीटीवी रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद होगी। स्कूल प्रबंधन का विस्तृत पक्ष उपलब्ध नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें