Noida Pulse Polio Campaign: आज जिलेभर में लगेंगे पोलियो बूथ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

 Noida Pulse Polio Campaign: आज जिलेभर में लगेंगे पोलियो बूथ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

नोएडा। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन बूथों पर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्कूलों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी और अभिभावकों से अपील करेंगी कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अधिकारियों का कहना है कि पोलियो मुक्त समाज बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना बेहद आवश्यक है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img