Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Bhutan Education Minister Visit: भूटान की शिक्षा मंत्री ने एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा, शैक्षणिक सहयोग पर हुई चर्चा

Bhutan Education Minister Visit: भूटान की शिक्षा मंत्री ने एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा, शैक्षणिक सहयोग पर हुई चर्चा

नोएडा। भूटान की शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यीजांग डी. थापा ने शनिवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, कौशल विकास पहल और अनुसंधान परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। दोनों पक्षों के बीच शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, संयुक्त शोध तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर, इनोवेशन सेंटर, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और केंद्रीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर बलविंद शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दौरे को भारत और भूटान के बीच शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें