Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

नोएडा पुलिस की कामयाबी, तीन चोर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध चाकू बरामद

नोएडा पुलिस की कामयाबी, तीन चोर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध चाकू बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की फेस 3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक, और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। चोरों को सेक्टर 71 के पास डंपिंग ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शानू उर्फ रोहित, 20 वर्षीय युवक, नोएडा के सर्फाबाद क्षेत्र का निवासी है और उसका स्थायी पता उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरसिया थाना क्षेत्र का है। दूसरा अभियुक्त अरबाज, 19 वर्षीय युवक, नोएडा के होशियारपुर क्षेत्र का निवासी है। तीसरा अभियुक्त करन, 19 वर्षीय युवक, नोएडा के गिझौड क्षेत्र का निवासी है, जिसका स्थायी पता बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र का है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *