Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

बीजेपी की सरकार में कोई भी वर्ग नहीं सुरक्षित: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा
बीजेपी की सरकार में कोई भी वर्ग नहीं सुरक्षित: कुमारी सैलजा

बीजेपी की सरकार में कोई भी वर्ग नहीं सुरक्षित: कुमारी सैलजा

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ, 20 अगस्त।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने मंगलवार सुबह 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध करनाल में कंबोज धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेस यात्रा का करनाल में कंबोज धर्मशाला से वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट मार्केट, महावीर चौक नजदीक पुरानी सब्जी मंडी, नेहरू प्लेस गेट, पोस्ट ऑफिस गेट के पास, महावीर दल अस्पताल गेट, मिगलानी अस्पताल के सामने, सुविधा शोरूम के सामने, रणधीर सिनेमा के पास, सिविल अस्पताल चौक, मेला राम स्कूल, सचदेवा अस्पताल से होकर, मदन लाल ढींगरा चौक पर समापन हुआ।

कुमारी सैलजा ने कहा कि करनाल से दो-दो सीएम मिले फिर भी यहां की जनता सबसे अधिक दुखी है। प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला भी करनाल में ही हुआ। उन्होंने कहा कि आज न महिलाएं सुरक्षित, न ही व्यापारी। युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। आज राजीव गांधी जी की जयंती है। उन्होंने तकनीकी युग का सपना देखा तो विरोधी शोर मचाते थे और आज तकनीक से हम आगे बढ़ रहे है। राजीव गांधी जी ने लोगों की ताकत लोगों के साथ में देने का सपना देखा। वे डॉ. अंबेडकर के सपने को पूरा करने की सोच रखते थे। आज राहुल गांधी भी उसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। वे जब संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए बोलते है तो बारी-बारी सब मंत्री खड़े हो जाते है पर वे रूकते नहीं है।

उन्होंने कहा कि दस साल से लोगों को प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को चक्कर कटवाए जाते रहे है। कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल में जो हुआ अब आगे नहीं होना चाहिए। अब सरकार तो बदल ही रही है साथ ही व्यवस्था भी बदलेंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर दस सालों में हुए भ्रष्टाचार का पाई-पाई का हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हवा तो लोकसभा चुनावों में ही निकल गई थी। ये चार सौ पार का नारा संविधान को बदलने के लिए लगा रहे थे जिस को जनता समझ चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे परिवर्तन को लेकर महिलाओं व युवाओं में जो जोश देखने को मिल रहा है उसके चलते बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गांव-गांव, गली-गली, घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा मजबूत करें ताकि एक अक्टूबर को इस कुशासन से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है और उसमें भी करनाल की जनता को सबसे अधिक धोखा देने का काम बीजेपी ने किया है।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में दस सालों से किसानों की दुर्दशा हो रही है। फसलें मंडियों में रुल रही है। लोगों को दस साल से प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर चक्कर कटवाए जा रहे है। जानबूझ कर इन आईडी में गलतियां करके लोगों को परेशान किया जाता रहा है। आज बहन-बेटी शाम को घर से बाहर नहीं निकल सकती। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेशों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के इस कुशासन में प्रदेश का हर वर्ग इतना दुखी हो गया है कि अब कांग्रेस से ही उम्मीद शेष रह गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर, कार्यकारी सुरेश गुप्ता, विधायक रेणु बाला, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, राजपाल भूखडी, पूर्व विधायक रिशाल सिंह, भूपेंद्र लाठर, चेतन चौहान, नाहर सिंह संधू सहित अनेक नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *