Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Police Transfer: संचित शर्मा बने सर्किल-3 के एसीपी, राकेश प्रताप सिंह को मिली एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी

Noida Police Transfer: संचित शर्मा बने सर्किल-3 के एसीपी, राकेश प्रताप सिंह को मिली एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी

नोएडा। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। नोएडा जोन की सर्किल-3 की जिम्मेदारी अब आईपीएस संचित शर्मा को दी गई है। उन्होंने एसीपी थर्ड के रूप में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

अब तक सर्किल-3 के एसीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे राकेश प्रताप सिंह को एसीपी क्राइम बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर किए गए इस बदलाव को आगामी प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई अन्य एसीपी और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए जा सकते हैं। कमिश्नरेट स्तर पर विभिन्न थानों और सर्किलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद नई जिम्मेदारियां तय किए जाने की संभावना है।

आईपीएस संचित शर्मा को सर्किल-3 की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पदभार संभाल लिया है। अब वह अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

सर्किल-3 नोएडा जोन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कानून-व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों की निगरानी एसीपी स्तर से की जाती है। ऐसे में नई तैनाती के बाद क्षेत्रीय पुलिस व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वहीं राकेश प्रताप सिंह को एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद वह अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी और संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय का काम संभालेंगे।

पुलिस विभाग में यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब कई थानों और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी समीक्षा चल रही है।

बिसरख थाना प्रभारी को पिछले महीने लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद से अब तक वहां नए थाना प्रभारी की नियमित तैनाती नहीं की गई है।

बिसरख थाना प्रभारी के साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से बिसरख थाने में नई तैनाती को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में थाना प्रभारियों और एसीपी स्तर पर कुछ और बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें