Noida Police: ऑपरेशन सहयोग की बड़ी सफलता: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 35 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Noida Police: ऑपरेशन सहयोग की बड़ी सफलता: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 35 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन सहयोग’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

सेंट्रल नोएडा पुलिस, सर्विलांस सेल और सूरजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। पुलिस ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी निगरानी प्रणाली की मदद से वर्षों से गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। ये मोबाइल वर्ष 2020 से लेकर हाल के वर्षों के दौरान बस, ऑटो, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खो गए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने के बाद उनके मालिकों द्वारा संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सर्विलांस टीम लगातार मोबाइलों की निगरानी कर रही थी। जैसे ही ये मोबाइल किसी नेटवर्क पर सक्रिय हुए, उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल फोन मालिकों को सौंपने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने सभी 121 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। उन्होंने बताया कि पुलिस तकनीक के बेहतर उपयोग और लगातार निगरानी के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में सफलता प्राप्त कर रही है।

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने नोएडा पुलिस के प्रयासों की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वर्षों पहले गुम हुआ उनका मोबाइल दोबारा मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा मोबाइल भी उसके मालिक को लौटाया गया जो वर्ष 2020 में गुम हुआ था। मोबाइल वापस मिलने पर उसके मालिक ने पुलिस टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सहयोग’ भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करें, ताकि मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ सके।

पुलिस का मानना है कि तकनीक और सतर्कता के जरिए गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है तथा अपराधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img