Noida Crime: नोएडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, छह लोगों से मोबाइल और सोने की चेन लूटी

Noida Crime: नोएडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, छह लोगों से मोबाइल और सोने की चेन लूटी

नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने करीब छह लोगों को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-63 में कंपनी कर्मचारी से मोबाइल लूटा

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान के अनुसार सात्विक पुत्र हनुमंत रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई है। वह सेक्टर-63 के एच-ब्लॉक स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। आरोप है कि काम खत्म करने के बाद पैदल घर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। सात्विक ने बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-31 में फोन पर बात करते समय छीना मोबाइल

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-31 के मंगल बाजार के पास से शराब की दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ठेके के पास पहुंचते ही एक अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

सेक्टर-27 मार्केट में युवती से आईफोन छीना

सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में ही एक अन्य घटना में सेक्टर-19 निवासी कुमारी टीया ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर-27 मार्केट गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से आईफोन छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता ने मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने के लिए ‘फाइंड माय’ सेवा का इस्तेमाल किया। इसमें फोन की लोकेशन दिल्ली में दिखाई दी। पुलिस मोबाइल की लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

सेक्टर-52 में ऑटो सवार युवती से आईफोन लूटा

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि प्रियांशी बरयानी ने शिकायत दर्ज कराई है। वह विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-52 के पास से उबर ऑटो में एक दोस्त के साथ घर जा रही थीं। यू-टर्न के पास पहुंचने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कीमती आईफोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

हरौला के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार अमन पांडे ने शिकायत दी है कि वह हरौला गांव के पास से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से भाग निकले।

गौर सिटी-7 एवेन्यू में युवक से सोने की चेन लूटी

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गौर सिटी-7 एवेन्यू निवासी आकाश राय ने लूट की शिकायत दर्ज कराई है। आकाश के अनुसार वह राधा कृष्ण मंदिर के पास पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से करीब दो तोले वजन की सोने की चेन लूट ली।

वारदात के बाद बदमाश सिटी प्लाजा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस के अनुसार सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अलग-अलग घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img