Delhi Rains: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में धंसी सड़क, बाल-बाल बचे बाइक सवार, 50 फीट गहरा गड्ढा, दोनों ओर यातायात बंद

Delhi Rains: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में धंसी सड़क, बाल-बाल बचे बाइक सवार, 50 फीट गहरा गड्ढा, दोनों ओर यातायात बंद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुरी इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस धंसती हुई सड़क पर चल रहे बाइक सवार लोग समय रहते बच गए, वरना यह घटना एक गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती थी। बताया जा रहा है कि सड़क के धंसने से करीब 50 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के बैरिकेड तक समा गए।

घटना स्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है और वहां गहराई तक मिट्टी धंस चुकी है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह काफी व्यस्त इलाका है और दिनभर भारी यातायात रहता है। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में दोनों ओर के रास्ते बंद कर दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। फिलहाल ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

त्रिलोकपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक रविकांत उज्जैन भी मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को लेकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों से इस इलाके में पाइपलाइन से संबंधित कोई मरम्मत या उन्नयन कार्य नहीं हुआ है। यहां से तीन विधानसभाओं की सीवर पाइपलाइन गुजरती है, लेकिन इसके रखरखाव को लेकर अब तक किसी भी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया।

विधायक उज्जैन ने कहा कि उन्हें एक घंटे पहले सूचना मिली थी कि सड़क पर पहले छोटा गड्ढा बना है। उसी समय उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करवा दी थी। लेकिन आज पूरा हिस्सा ही धंस गया। उन्होंने बताया कि मौके पर दिल्ली जल बोर्ड, पुलिस प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद हैं और सभी मिलकर हालात को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

विधायक ने यह भी जानकारी दी कि अगले दो दिनों के भीतर इस मरम्मत कार्य का टेंडर खोला जाएगा और जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार लोगों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img