Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Nursery Project: सेक्टर-8 की 8 एकड़ सरकारी नर्सरी का होगा कायाकल्प, एक ही जगह मिलेंगे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Noida Nursery Project: सेक्टर-8 की 8 एकड़ सरकारी नर्सरी का होगा कायाकल्प, एक ही जगह मिलेंगे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

नोएडा। सेक्टर-8 में करीब आठ एकड़ क्षेत्र में फैली सरकारी नर्सरी जल्द नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगी। नोएडा प्राधिकरण ने नर्सरी को नए सिरे से विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। परियोजना के तहत नर्सरी के निर्माण से लेकर संचालन और रखरखाव तक की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी है।

नोएडा प्राधिकरण की योजना नर्सरी को केवल पौधे तैयार करने और रखने की जगह तक सीमित न रखते हुए इसे व्यवस्थित और आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित करने की है। यहां शहरवासियों को अलग-अलग प्रजातियों के पौधे एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

नर्सरी का पुनर्विकास पूरा होने के बाद लोगों को अपनी जरूरत के पौधों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार और प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है।

नर्सरी के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे परिसर को इस तरह व्यवस्थित करने की तैयारी है कि पौधों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जा सके और यहां आने वाले लोगों के लिए उनकी पहचान और खरीद आसान हो।

प्राधिकरण की योजना भविष्य में इस नर्सरी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की भी है। इसके लिए पौधों की बिक्री सहित अन्य संभावित गतिविधियों से आय अर्जित करने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

नर्सरी से होने वाली आमदनी के माध्यम से इसके संचालन और रखरखाव पर आने वाले खर्च को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही प्राधिकरण को भी परियोजना से वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरी परियोजना को निर्माण, संचालन और रखरखाव के मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। चयनित निजी एजेंसी नर्सरी के विकास के साथ इसके नियमित संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

हालांकि निजी एजेंसी के चयन से पहले परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। प्राधिकरण नर्सरी के प्रस्ताव पर विधिक राय लेने के साथ वित्तीय परीक्षण भी कराएगा। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।

प्राधिकरण ने परियोजना के वित्तीय पहलुओं और एजेंसी चयन की प्रक्रिया में सहयोग के लिए अर्न्स्ट एंड यंग को वित्तीय सलाहकार के रूप में चुना है। सलाहकार की मदद से निजी एजेंसी के चयन के लिए निविदा दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।

निविदा प्रक्रिया में परियोजना के निर्माण, संचालन, रखरखाव और वित्तीय मॉडल से संबंधित शर्तों को शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपयुक्त एजेंसी का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सेक्टर-91 स्थित औषधी पार्क के ग्लास हाउस/ग्रीन हाउस में बनाए गए फूड कोर्ट के आवंटन का प्रस्ताव भी रखा गया है।

प्राधिकरण अब यह तय करेगा कि औषधी पार्क के फूड कोर्ट का आवंटन किस प्रक्रिया और किन शर्तों के आधार पर किया जाए। इसके लिए आवश्यक नियम और प्रक्रिया निर्धारित किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर-8 की नर्सरी के कायाकल्प और सेक्टर-91 के औषधी पार्क में सुविधाओं के बेहतर उपयोग की इन योजनाओं के जरिए प्राधिकरण शहर में हरित सुविधाओं को अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें