Noida News: सेक्टर-25 में फुटपाथ पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गर्मी और डिहाइड्रेशन से मौत की आशंका

Noida News: सेक्टर-25 में फुटपाथ पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गर्मी और डिहाइड्रेशन से मौत की आशंका

नोएडा के सेक्टर-25 स्थित ग्रीन बेल्ट के पास सोमवार सुबह फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस के अनुसार वह आसपास के इलाके में कूड़ा बीनने का काम करता था। शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण भीषण गर्मी और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान कराने और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img