Noida Crime: एनसीआर में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और पांच मोबाइल बरामद

Noida Crime: एनसीआर में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और पांच मोबाइल बरामद

नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपटने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक, पांच मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं।

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम सेक्टर-62 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सी-डैक के सामने बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में बाइक चला रहे युवक की पहचान अलीगढ़ के सालपुर गांव निवासी विक्रम सिंह और दूसरे की पहचान फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी लविश के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में दिल्ली के गाजीपुर स्थित घड़ौली कॉलोनी में किराए पर रहते हैं।

बाइक के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। ई-चालान ऐप से जांच में पता चला कि बाइक दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 क्षेत्र से चोरी की गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से पांच मोबाइल फोन और दो चाकू भी बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एनसीआर के विभिन्न इलाकों में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपटते थे और विरोध करने वालों को डराने के लिए अपने पास चाकू रखते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img