Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Postal Service: डाकघर से जून में रिकॉर्ड 35 लाख सामग्री भेजी गई

Postal Service: डाकघर से जून में रिकॉर्ड 35 लाख सामग्री भेजी गई

नोएडा। ऑनलाइन खरीदारी के तेजी से बढ़ते चलन के बीच भारतीय डाक विभाग की पार्सल सेवा पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित डाकघर के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में रिकॉर्ड 35 लाख से अधिक डाक सामग्री (पार्सल) बुक की गई। यह इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में एक साल के भीतर 12.61 लाख से अधिक अतिरिक्त पार्सल भेजे गए हैं, जो डाक विभाग की सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

डाकघर के प्रबंधक अजय जैन ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की पार्सल सेवाएं निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती साबित हो रही हैं। समय पर डिलीवरी, बेहतर ट्रैकिंग सुविधा और कम शुल्क के कारण बड़ी संख्या में लोग डाक विभाग की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल ई-कॉमर्स कंपनियां ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों के लिए बड़ी संख्या में पार्सल बुक करा रहे हैं।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 29,03,499, फरवरी में 28,04,009, मार्च में 26,53,060, अप्रैल में 26,86,923, मई में 29,89,164 और जून में 35,25,694 डाक सामग्री बुक की गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जून महीने में पार्सल बुकिंग ने नया रिकॉर्ड बनाया और पूरे वर्ष में सबसे अधिक बुकिंग इसी महीने दर्ज की गई।

यदि पिछले वर्ष के जून महीने से तुलना की जाए तो तब केवल 22,64,561 पार्सल बुक किए गए थे। इस बार लगभग 12.61 लाख अधिक डाक सामग्री भेजी गई, जो ई-कॉमर्स सेक्टर के विस्तार और लोगों के बढ़ते विश्वास का संकेत है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता दायरा और देशभर में डाक विभाग का मजबूत नेटवर्क इस वृद्धि का प्रमुख कारण है।

डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाने पर भी जोर दे रहा है। पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम, समयबद्ध डिलीवरी और बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था के कारण ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाएं मिल रही हैं। यही वजह है कि छोटे व्यापारियों, ऑनलाइन विक्रेताओं और आम उपभोक्ताओं के बीच भी डाक विभाग की पार्सल सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीनों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स गतिविधियां और बढ़ेंगी। ऐसे में पार्सल बुकिंग के आंकड़ों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। डाक विभाग ने बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं ताकि ग्राहकों को समय पर और सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें