Noida News: 4 साल के बच्चे की मौत के बाद परिवार गांव लौटा, प्राधिकरण पर लापरवाही का केस दर्ज

Noida News: 4 साल के बच्चे की मौत के बाद परिवार गांव लौटा, प्राधिकरण पर लापरवाही का केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-123 स्थित ग्रीन बेल्ट में बने उद्यान विभाग की पानी की हौदी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में अपने पैतृक गांव सीतापुर लौट गया, जबकि पुलिस ने प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान फिरोज आलम उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट में बनी झुग्गी में रहता था। उसके पिता मयाजुद्दीन पार्क में माली का काम करते हैं। शनिवार को गोलू अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह हौदी के पास पहुंच गया, जहां संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया और डूब गया।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से टूटे परिवार ने झुग्गी छोड़ दी और अपने मूल निवास सीतापुर लौट गया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले और असुरक्षित जल स्रोतों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। हाल ही में मामूरा क्षेत्र में खुले नाले में गिरकर एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्राधिकरण ने नाले पर स्लैब लगवाए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही अब भी बनी हुई है।

 

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img