Greater Noida Traffic: एलजी गोल चक्कर पर जाम से मिलेगी राहत, सर्विस रोड का निर्माण शुरू

Greater Noida Traffic: एलजी गोल चक्कर पर जाम से मिलेगी राहत, सर्विस रोड का निर्माण शुरू

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर-कासना रोड स्थित एलजी गोल चक्कर पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सर्विस रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। परियोजना पूरी होने के बाद एलजी कंपनी के भारी वाहनों को मुख्य सड़क के बजाय सर्विस रोड से संचालित किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार एलजी कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने के दौरान भारी वाहनों को काफी समय लगता है। इसी वजह से मुख्य मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है और एलजी गोल चक्कर से लेकर डीपीएस स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।

नई सर्विस रोड तैयार होने के बाद कंपनी के सभी भारी वाहनों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा। इससे मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

प्राधिकरण शहर की आंतरिक सड़कों का भी विस्तार कर रहा है। वर्तमान में सेक्टरों के बीच अधिकांश सड़कें 7 मीटर चौड़ी हैं, जबकि बीच का सेंट्रल वर्ज 10 मीटर चौड़ा है। नई योजना के तहत सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई घटाकर 3 मीटर की जाएगी और बची हुई 7 मीटर जगह को दोनों ओर 3.5-3.5 मीटर जोड़कर सड़क की कुल चौड़ाई 10.50 मीटर की जाएगी। कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और शेष क्षेत्रों में भी जल्द काम शुरू करने की तैयारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img