Noida News: डीएम मेधा रूपम ने जेवर तहसील में जीर्णोद्धार सभागार का उद्घाटन किया, समाधान दिवस में 164 शिकायतें पहुंचीं

Noida News: डीएम मेधा रूपम ने जेवर तहसील में जीर्णोद्धार सभागार का उद्घाटन किया, समाधान दिवस में 164 शिकायतें पहुंचीं

गौतमबुद्धनगर में शनिवार को शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील पहुंचकर नवनिर्मित जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जेवर तहसील में कुल 75 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, प्रभारी जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार प्रतीक चौहान, एसीपी जेवर राजीव कुमार सिसोदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो का तत्काल समाधान किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का भी निर्धारित समय के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img