Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Metro: एक्वा लाइन 20 मिनट बाधित होने पर NMRC ने M3M को भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Noida Metro: एक्वा लाइन 20 मिनट बाधित होने पर NMRC ने M3M को भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन की सेवाएं बाधित होने और मेट्रो की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम ने कंपनी से तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मरम्मत, राजस्व हानि और अन्य नुकसान की भरपाई भी कंपनी से वसूली जाएगी।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को एम3एम की निर्माणाधीन परियोजना स्थल पर संचालित एक क्रेन की भारी वेबिंग स्लिंग टूटकर सेक्टर-50 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच मास्ट नंबर 0/31 पर लगे कैंटिलीवर असेंबली और लाइव ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संपर्क तार में फंस गई थी। इस घटना से कई मेट्रो ट्रेनों के पैंटोग्राफ क्षतिग्रस्त हो गए और ओएचई सिस्टम के कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा।

घटना के कारण एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवाएं लगभग 20 मिनट तक प्रभावित रहीं। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और परिचालन बाधित हो गया।

एनएमआरसी ने नोटिस में यह भी उल्लेख किया है कि 7 अगस्त 2025 को हुई बैठक में एम3एम की परियोजना टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी स्थिति में क्रेन का बूम मेट्रो ट्रैक के ऊपर नहीं जाएगा। साथ ही खराब मौसम या उपयोग न होने की स्थिति में क्रेन के बूम को लॉक कर निर्माण स्थल की सीमा के भीतर रखने के निर्देश भी दिए गए थे। निगम का आरोप है कि कई बार मौखिक चेतावनी दिए जाने के बावजूद कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया।

कॉरपोरेशन ने कहा कि यदि यह स्लिंग किसी भारी भार को उठाते समय टूटती या चलती हुई मेट्रो ट्रेन अथवा ट्रैक पर गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे यात्रियों की जान को खतरा, ट्रेन के पटरी से उतरने और मेट्रो के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होने की आशंका थी।

एनएमआरसी ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए एम3एम को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के कानूनी कार्रवाई और नुकसान की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें