Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा के चाइल्ड PGI में किशोरी से छेड़खानी का आरोप, टेक्नीशियन गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा के चाइल्ड PGI में किशोरी से छेड़खानी का आरोप, टेक्नीशियन गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर 30 स्थित प्रतिष्ठित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 17 वर्षीय किशोरी ने परीक्षण के दौरान एक टेक्नीशियन पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया। किशोरी नोएडा के भंगेल क्षेत्र की निवासी है और किसी चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल आई थी।

परीक्षण के दौरान किशोरी ने टेक्नीशियन के व्यवहार को आपत्तिजनक बताया और तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेक्नीशियन को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

अस्पताल प्रशासन को जब घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए अस्पताल में निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।

इस घटना के बाद अस्पताल में आए अन्य मरीजों और परिजनों में भी आक्रोश देखा गया। कई लोगों ने अस्पताल प्रशासन से महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

नोएडा के थाना 20 क्षेत्र में दर्ज इस मामले की पुलिस जांच जारी है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, यह घटना एक बार फिर से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा मानकों और जवाबदेही की जरूरत को उजागर करती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें