Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Noida Labour Action: 24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Noida Labour Action: 24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नोएडा में श्रमिकों के वेतन विवाद को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। श्रम विभाग ने 24 फैक्टरियों से जुड़े 203 ठेकेदारों पर कुल 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उनके लाइसेंस निरस्त करने के साथ ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिन ठेकेदारों के श्रमिक आंदोलन में शामिल होकर हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी में लिप्त पाए गए, उनकी भूमिका संदिग्ध मानी गई है। जांच में यह भी सामने आया कि कई ठेकेदारों ने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया और श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित रखा।

श्रम विभाग ने इन सभी 203 ठेकेदारों को 1,16,05,067 रुपये का नोटिस जारी करते हुए यह राशि श्रमिकों को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि इन ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य भविष्य में श्रम कानूनों के उल्लंघन को रोकना और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

जांच के दौरान कुछ अन्य ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिन्हें चिह्नित करने का काम जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें ऐसे सभी लोगों की पहचान कर रही हैं और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि आंदोलन में शामिल ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में एक कड़ा संदेश मानी जा रही है कि श्रमिकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें