Noida Kidnapping Case: महिला के अपहरण और बंधक बनाने का आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Noida Kidnapping Case: महिला के अपहरण और बंधक बनाने का आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा: बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव से एक महिला के अपहरण और बंधक बनाकर रखने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार अच्छेजा गांव निवासी दीपक नागर ने वर्ष 2025 में बुलंदशहर के खानपुर गांव की रहने वाली अंजू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही महिला के परिजन इस रिश्ते से नाराज बताए जा रहे थे। पति का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते उसकी पत्नी के साथ साजिश रची गई है।
शिकायत में बताया गया कि तीन अप्रैल की शाम अंजू, जो सुथ्याना गांव में अपने मायके पक्ष के मकान में किराये पर रह रही थी, अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पति ने अपहरण और बंधक बनाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से संपर्क किया।
पीड़ित पक्ष ने महिला के माता-पिता, डॉक्टर राकेश, गौरव सहित कुल पांच लोगों पर संदेह जताया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर महिला को कहीं छिपाकर रखा हो सकता है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगाने और सच्चाई सामने लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





