Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Noida Gas Agency Issue: गलत नंबर लिंक से परेशान उपभोक्ता, सुधार के लिए 90 दिन इंतजार का दावा

Noida Gas Agency Issue: गलत नंबर लिंक से परेशान उपभोक्ता, सुधार के लिए 90 दिन इंतजार का दावा

नोएडा: शहर में गैस एजेंसियों की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्दबाजी में किए गए केवाईसी और मोबाइल नंबर लिंकिंग में हुई गलतियों ने लोगों की रसोई तक प्रभावित कर दी है। कई उपभोक्ताओं के खाते में गलत फोन नंबर या आधार लिंक हो जाने के कारण गैस बुकिंग नहीं हो पा रही, जिससे सिलिंडर लेने में दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।

रविवार को सेक्टर-23 स्थित गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके खाते में गलत नंबर लिंक होने के कारण एजेंसी संचालक ने उसे सिलिंडर देने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एजेंसी संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सिलिंडर देने का आश्वासन दिया।

इसी तरह सेक्टर-62 निवासी राशिद ने बताया कि उनके गैस कनेक्शन में किसी अन्य व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक कर दिया गया है, जिससे गैस बुकिंग संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सेक्टर-62 की गैस एजेंसी पर भी कई उपभोक्ता इसी तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां लोगों को सिलिंडर लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालक गलती सुधारने के लिए 90 दिन बाद आने की बात कह रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसियों द्वारा बिना सही जांच के केवाईसी और नंबर लिंकिंग की गई, जिसका खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

हालांकि कुछ एजेंसियों पर स्थिति आंशिक रूप से सुधरी है, लेकिन कई स्थानों पर अब भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और एजेंसी संचालकों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें