Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रिवर व्यू सोसाइटी में प्लास्टर गिरने और टाइल्स उखड़ने से नाराज निवासी, चेतावनी—समाधान न मिला तो एनबीसीसी कार्यालय का घेराव करेंगे

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रिवर व्यू सोसाइटी में प्लास्टर गिरने और टाइल्स उखड़ने से नाराज निवासी, चेतावनी—समाधान न मिला तो एनबीसीसी कार्यालय का घेराव करेंगे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रिवर व्यू सोसाइटी के सैकड़ों निवासी इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। सोसाइटी के कई हिस्सों में प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और फर्श की टाइलें उखड़ने लगी हैं। निवासियों का आरोप है कि फ्लैट निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण यह समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं। प्लास्टर गिरने और टाइल्स निकलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके एनबीसीसी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

निवासी राकेश ने बताया कि वह पिछले एक साल से सोसाइटी में रह रहे हैं, लेकिन नई इमारत होने के बावजूद प्लास्टर गिरने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। लगभग 700 परिवारों वाली इस सोसाइटी में टाइलों के किनारे निकलने, बालकनी के नीचे और रेलिंग के पास प्लास्टर झड़ने जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे निवासियों में सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। राकेश का कहना है कि निर्माण के समय गुणवत्ता को गंभीरता से नहीं लिया गया और आज हालात इतने खराब हैं कि रोजाना कहीं न कहीं से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।

निवासियों ने बताया कि उन्होंने एनबीसीसी को कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं और वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं, लेकिन न तो निरीक्षण हुआ और न ही किसी तरह की मरम्मत। हाल ही में सोसाइटी में नई एओए का गठन हुआ है और निवासियों को उम्मीद है कि नई एओए उनकी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाएगी। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला, तो वे एनबीसीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

निवासियों ने यह भी बताया कि सोसाइटी में सिर्फ प्लास्टर और टाइल्स की समस्या नहीं है, बल्कि कई अन्य तकनीकी और संरचनात्मक खामियां भी हैं, जिन पर ध्यान न देने के कारण जोखिम बढ़ता जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोग साफ कह रहे हैं कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शांत बैठने वाले नहीं—अब सड़कों पर उतरकर अपना हक मांगेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img