MSME Festival: नोएडा में एमएसएमई महोत्सव का आयोजन, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

MSME Festival: नोएडा में एमएसएमई महोत्सव का आयोजन, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईसीएआई सभागार में सोमवार को एमएसएमई महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को उपलब्ध योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान करना था।

आईसीएआई के चेयरमैन सीए विमल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, जीतो के चेयरमैन दिनेश जैन, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, एनएसआईसी के डीजीएम वाईके शर्मा, सीए राकेश शर्मा, सुरेंद्र नाहटा और सीए अमित गुप्ता सहित कई विशेषज्ञों ने उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश जैन ने कहा कि देश की लगभग 50 प्रतिशत जीडीपी में एमएसएमई क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में उद्यमी उनका लाभ नहीं उठा पाते, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया तथा एमएसएमई क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img