Noida ESIC Hospital: चिलर प्लांट में चोरी और तोड़फोड़, लाखों का नुकसान

Noida ESIC Hospital: चिलर प्लांट में चोरी और तोड़फोड़, लाखों का नुकसान

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में चिलर प्लांट में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना से अस्पताल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ और मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके अनुसार पिछले वर्ष 21 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल परिसर में स्थित चिलर प्लांट में घुस गया। आरोपी ने प्लांट में लगी तीन चिलर मशीनों के कई महत्वपूर्ण पुर्जों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस तोड़फोड़ के कारण मशीनों को दोबारा ठीक करने के लिए बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत पड़ी। मशीनों को चालू करने के लिए करीब 384 किलो रेफ्रिजरेट गैस, चार बाहरी फिल्टर, चार आंतरिक फिल्टर, तीन ऑयल पंप, छह ऑयल सील और कॉपर ऑयल लाइन फिटिंग्स की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा सभी मशीनों की पूरी प्रेशर टेस्टिंग भी करानी पड़ेगी।

चिलर प्लांट में हुई इस घटना के कारण अस्पताल की कूलिंग व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे वहां इलाज करा रहे मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस तोड़फोड़ से प्लांट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

मामले को लेकर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img