Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Development: यमुना पुश्ता रोड की 34 करोड़ रुपये से होगी रिसर्फेसिंग, अगस्त से शुरू होगा निर्माण कार्य

Noida Development: यमुना पुश्ता रोड की 34 करोड़ रुपये से होगी रिसर्फेसिंग, अगस्त से शुरू होगा निर्माण कार्य

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक स्थित करीब 11.20 किलोमीटर लंबे यमुना पुश्ता रोड की हालत जल्द सुधरने वाली है। नोएडा प्राधिकरण ने सड़क की रिसर्फेसिंग और सफाई कार्य के लिए लगभग 34.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत शुरुआती चरण में सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

यमुना पुश्ता रोड नोएडा के कई प्रमुख सेक्टरों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। वर्तमान में सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं और सड़क की सतह भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023 और पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान यमुना का पानी पुश्ता से टकराया था, जिससे सड़क को काफी नुकसान पहुंचा। इसी कारण इसकी मरम्मत और रिसर्फेसिंग जरूरी हो गई है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 14 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना को लगभग तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति और धनराशि के उपयोग की लगातार निगरानी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त बजट जारी किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें