IMS Noida: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, छात्रों को उद्योग, कानून और नई तकनीकों से कराया गया परिचित

IMS Noida: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, छात्रों को उद्योग, कानून और नई तकनीकों से कराया गया परिचित

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस (IMS) में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र के तहत बीबीए, बीसीए, जनसंचार, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी के दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हुईं। इस अवसर पर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उद्योग जगत और विधि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश और भविष्य की तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

सिंगारी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और आईएमएस के पूर्व छात्र डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीक, बाजार और व्यावसायिक मॉडल समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, लगातार सीखने की इच्छा, ग्राहक केंद्रित सोच और मजबूत मानवीय संबंध सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बने रहते हैं।

अधिवक्ता मोनिका गोयल ने विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय, विशेष रूप से लिटिगेशन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और सफल करियर निर्माण के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। वहीं आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर डॉ. जे.के. शर्मा ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम केवल नए सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान मैनेजमेंट प्रोफेसर डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं काइंडवेल सॉल्यूशंस के सीईओ और आईएमएस के पूर्व छात्र राघव कश्यप ने छात्रों को फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईबीएम प्लानिंग एनालिटिक्स, पावर बीआई, माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों तथा उनके उद्योगों में बढ़ते उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img