Jantar Mantar Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Jantar Mantar Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

नोएडा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस बल प्रयोग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने का प्रयास किया। हालांकि संगठन का आरोप है कि पुलिस ने ज्ञापन सौंपने से पहले ही उसके पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह उन्हें पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद दोपहर में नॉलेज पार्क कोतवाल विनोद कुमार स्वयं चौधरी प्रवीण भारतीय के जेपी अमन सोसायटी स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि छात्र किसी भी देश का भविष्य और सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक संवाद और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार संविधान की मूल भावना का हिस्सा हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कथित हाउस अरेस्ट की भी निंदा की।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img