Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Development: एक्सप्रेस-वे के समानांतर 45 मीटर रोड पर जल्द होगा काम, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

Noida Development: एक्सप्रेस-वे के समानांतर 45 मीटर रोड पर जल्द होगा काम, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और भविष्य में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी समानांतर सड़क परियोजना को गति मिलने जा रही है। सेक्टर-163 से सेक्टर-167 तक बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में आ रही भूमि संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी है।

प्राधिकरण के अनुसार सड़क के एलाइनमेंट में आने वाली निजी जमीनों का पूरा विवरण तैयार कर लिया गया है और इसे एक्शन प्लान में शामिल किया गया है। इस परियोजना के तहत ग्राम शाहदरा, मोहियापुर और झट्टा की कुछ निजी भूमि सड़क निर्माण में बाधा बनी हुई है। कुल 710.90 मीटर लंबाई का हिस्सा अभी तक अधिग्रहित नहीं हो सका है, जिसके कारण परियोजना अधूरी है।

अधिकारियों के मुताबिक यह मामला वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के अनुसार संबंधित पक्ष सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कर सकते। ऐसे में प्राधिकरण नियमानुसार भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

परियोजना में सबसे कम बाधा ग्राम शाहदरा में है, जहां सेक्टर-167 के सामने 74.20 मीटर लंबाई का हिस्सा निजी जमीन से प्रभावित है। वहीं ग्राम मोहियापुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर कुल 172.70 मीटर लंबाई का हिस्सा प्रभावित है। इनमें हैरिटेज स्कूल के सामने 75 मीटर, मोहियापुर गांव के सामने 81.50 मीटर और सेक्टर-163 के सामने 16.20 मीटर का क्षेत्र शामिल है।

सबसे बड़ी बाधा ग्राम झट्टा क्षेत्र में है, जहां दो स्थानों पर कुल 464 मीटर लंबाई में सड़क निर्माण रुका हुआ है। इसमें गांव झट्टा के सामने 230 मीटर और सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के नीचे 234 मीटर लंबाई का हिस्सा शामिल है।

नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में यह 45 मीटर चौड़ी समानांतर सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी और सेक्टर-146, 163, 167 सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री भी इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

इस सड़क के पूरा होने से सेक्टर-150, 151, 152, 153, 155, 163, 167, 135 और 168 के निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोगों को कई स्थानों पर सड़क अधूरी होने के कारण मजबूरन एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। जल्द ही मुआवजा और अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। भविष्य में यह मार्ग एक्सप्रेस-वे के लिए एक महत्वपूर्ण डायवर्जन कॉरिडोर और वैकल्पिक लाइफलाइन के रूप में कार्य करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें