Noida Development: सेक्टर-3 में पेयजल की नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत

Noida Development: सेक्टर-3 में पेयजल की नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत

नोएडा: सेक्टर-3 के डी ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से पाइपलाइन फटने और गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सेक्टर-3 के डी ब्लॉक में पुरानी पेयजल पाइपलाइन कई बार खराब हो चुकी थी। पाइपलाइन फटने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती थी और लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ता था।

लोगों ने बताया कि कई बार पाइपलाइन टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई और घरों तक दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें भी सामने आईं। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया है।

सेक्टर निवासी अनिकेत ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने करीब 150 मीटर लंबी नई पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई पाइपलाइन लगने के बाद पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

वहीं, सेक्टर निवासी सुधीर ने कहा कि पुरानी पाइपलाइन बदलने से लोगों को साफ और बेहतर गुणवत्ता वाला पानी मिल सकेगा। इसके अलावा पाइपलाइन फटने और बार-बार जलापूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से सेक्टर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नई पाइपलाइन बिछने के बाद क्षेत्र में जलभराव और पेयजल से जुड़ी परेशानियों में कमी आने की संभावना है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img