NEET UG Exam: कल 23 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

NEET UG Exam: कल 23 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

नोएडा: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को गौतमबुद्ध नगर के 23 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 11,302 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस बार परीक्षा के लिए किसी भी निजी स्कूल को केंद्र नहीं बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दरअसल, नीट यूजी परीक्षा पहले पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा से पहले एनटीए ने कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने नए परीक्षा केंद्र की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है।

नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को भी समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और एनटीए की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img