Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Development: नोएडा में 2478 करोड़ की 70 परियोजनाओं का कल लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Noida Development: नोएडा में 2478 करोड़ की 70 परियोजनाओं का कल लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को नई गति देने वाली 2478 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1434 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया है।

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर हेलीकॉप्टर से सेक्टर-96 स्थित विशेष रूप से बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचेंगे। इससे पहले वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक पार्क की दो औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-96 स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचेंगे।

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नोएडा प्राधिकरण का नया सात मंजिला प्रशासनिक भवन सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा लगभग 608 करोड़ रुपये की लागत से बने डीएससी रोड स्थित 5.5 किलोमीटर लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह मार्ग नवंबर 2025 से ट्रायल के आधार पर यातायात के लिए खुला हुआ है। साथ ही रैनीवेल संख्या-4 और नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़े सीवर नेटवर्क की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में भंगेल एलिवेटेड रोड पर पिलर संख्या-59 के पास क्लोवर लीफ इंटरचेंज का निर्माण, सेक्टर-145 में सड़क और बुनियादी ढांचे का विकास, दलित प्रेरणा स्थल के सिविल एवं विद्युत कार्यों का अनुरक्षण, विभिन्न प्रमुख सड़कों का सुदृढ़ीकरण, नालों के विकास, नॉइज बैरियर लगाने, बोटेनिकल गार्डन बस डिपो के नवीनीकरण तथा कई अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल, बॉम्ब स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तैनात रहेंगी। पूरे परिसर की सघन जांच की जा चुकी है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से नोएडा में यातायात व्यवस्था, सीवर नेटवर्क, सड़क अवसंरचना, प्रशासनिक सुविधाओं और शहरी विकास को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही औद्योगिक निवेश और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें