Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

UP Board Exam: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन अब 30 जून तक

UP Board Exam:कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन अब 30 जून तक

नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून रात 12 बजे तक कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई थी।

बोर्ड ने मोहर्रम और माह के चौथे शनिवार के अवकाश को देखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी परेशानी के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समय सीमा तीन दिन बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का अवसर दिया गया था। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अब तक नहीं हो पाया है, वे 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें