Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Authority: 390 करोड़ की लागत से बना नया प्रशासनिक भवन तैयार, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

Noida Authority: 390 करोड़ की लागत से बना नया प्रशासनिक भवन तैयार, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। सेक्टर-96 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे निर्मित इस आधुनिक भवन का शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सात मंजिला यह भवन 24,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड फ्लोर स्थित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में किसानों और उद्यमियों को विभिन्न आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भवन की सातवीं मंजिल पर स्थित चेयरमैन कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक भी करेंगे। बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुल 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें पांच परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 65 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं में नोएडा के महत्वपूर्ण भंगेल एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड को नवंबर में ट्रायल के आधार पर यातायात के लिए खोला जा चुका है।

प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है, जिससे विभिन्न विभागों का संचालन एक ही परिसर से अधिक व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम तरीके से किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें