Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़

Noida crime news,Mobile theft gang Noida,Interstate gang busted

Noida Crime: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर 6 शातिर मोबाइल लुटेरों और 2 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 821 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना रहा था। आरोपी खासतौर पर बाजारों, सब्जी मंडियों, साप्ताहिक हाट और फल मंडियों में सक्रिय रहते थे। सर्दियों के मौसम में जब लोग जैकेट या ऊनी कपड़े पहनते हैं, उस दौरान यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से जेब से मोबाइल फोन निकाल लेता था। गिरोह के सदस्य कुछ ही सेकेंड में चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे पीड़ित को भनक तक नहीं लगती थी।

थाना फेस-2 पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र चकरौला में नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पूरे मामले की गहन जांच शुरू की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में ले जाकर बेहद सस्ते दामों पर बेचते थे। इससे पहले भी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी वयस्क आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है, जबकि पकड़े गए बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस मामले को लेकर सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ मोबाइल चोरी के मामलों पर अंकुश लगेगा, बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त होंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें