Noida Cyber Crime: नोएडा में शादी का झांसा देकर महिला से 56.4 लाख की साइबर ठगी, नाइजीरियन गैंग पर शक

Noida Cyber Crime: नोएडा में शादी का झांसा देकर महिला से 56.4 लाख की साइबर ठगी, नाइजीरियन गैंग पर शक

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की एक 45 वर्षीय महिला ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव देकर ठगी का शिकार हो गई है। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसे शादी का प्रस्ताव मिला, जिसमें आरोपी ने खुद को विदेशी नागरिक बताया और फर्जी दस्तावेज भेजे। आरोपी ने महिला को इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए पहले विदेशी मुद्रा और डिटेनमेंट का बहाना बनाया और उससे 56.4 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद ठगों ने कथित कोर्ट समन और फर्जी वित्त मंत्रालय अधिकारी के नाम पर महिला को डराकर पैसे वसूले।

शुरुआती जांच में नाइजीरियन गैंग का नाम सामने आ रहा है। साइबर क्राइम थाना इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img