Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा की बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी गैंग के 3 शातिरों को किया गिरफ्तार, 11 वाहन और अवैध हथियार बरामद

Noida Crime – Two-Wheeler Theft Gang Busted

Noida Crime: नोएडा की बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी गैंग के 3 शातिरों को किया गिरफ्तार, 11 वाहन और अवैध हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय और बेहद शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों—विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ और सुमित उर्फ नेपाली—को सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क से गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग पिछले कई महीनों से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने कुल 11 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 09 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी शामिल हैं।

इसके अलावा विनय और विपिन के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद सभी वाहन एनसीआर के विभिन्न थानों से चोरी किए गए थे और इनसे जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और आपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गैंग की गिरफ्तारी से इंटर-डिस्ट्रिक्ट वाहन चोरी नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी टूट गई है, जिससे क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। बिसरख पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें